26.1 C
Delhi
Saturday, September 21, 2024

अखिलेश पर हमलावर हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य बताया राहुल गांधी का दरबारी

अखिलेश के बिगड़े बोल ही समाजवादी पार्टी को ‘समाप्तवादी’ पार्टी बना देंगे-डिप्टी सीएम
अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। केशव मौर्य ने अखिलेश को कांग्रेस का मोहरा और राहुल गांधी का दरबारी करार दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश के बिगड़े बोल ही समाजवादी पार्टी को ‘समाप्तवादी’ पार्टी बना देंगे।
अयोध्या के मुद्दे पर मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बार-बार अयोध्या का नाम लेकर केवल संतों और प्रदेश की जनता का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से अखिलेश ने कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक संबंधों को मजबूत किया है, वे जनता से दूर होते जा रहे हैं। मौर्य ने यह भी कहा कि अखिलेश का आचरण और बयानबाज़ी सपा के पतन का कारण बन रहे हैं।
थाना कैंट क्षेत्र में हुए गैंगरेप के मामले में सपा सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा आरोपी को भाजपा कार्यकर्ता बताने पर भी मौर्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना और उसके सही होने में फर्क होता है। अगर कोई शिकायत है, तो उसकी जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
13FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »