N/A
Total Visitor
30.5 C
Delhi
Wednesday, August 6, 2025

प्रकृति लाम्साल की मौत पर BHU छात्रों का प्रदर्शन: न्याय की मांग और KIIT प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ आवाज

वाराणसी, 19 फरवरी 2025, बुधवार। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्रों ने KIIT, ओडिशा में नेपाल की छात्रा प्रकृति लाम्साल की दुखद मौत के खिलाफ न्याय की माँग के लिए सभा की। BHU के मुख्य गेट (सिंह द्वार) पर मंगलवार की शाम 6.30 बजे BHU छात्र छात्राओं द्वारा इस सभा और प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रकृति को न्याय दिलाने, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने, और KIIT प्रशासन के अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की शिकायतों के निवारण और उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की भी मांग की।
इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों ने यौन हिंसा और लैंगिक भेदभाव की रोकथाम के लिए GSCASH लागू करने की मांग की। उन्होंने ओडिशा सरकार और KIIT प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया, जो पीड़ित छात्रा प्रकृति की शिकायतों की अनदेखी करने से शुरू हुई थी।
इस प्रदर्शन में NSUI, AISA समेत संविधान और न्याय पसंद बीएचयू के छात्रों के साथ नेपाल के सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद रहें।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »