N/A
Total Visitor
30 C
Delhi
Monday, June 16, 2025

महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV टीकाकरण अभियान की मांग

बुंदेलखंड में कैंसर के बढ़ते मामलों पर गरौठा विधायक ने जताई चिंता

झांसी, 5 जून 2025, गुरुवार: गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने महिलाओं में तेजी से फैल रहे सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने के लिए ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV) टीके को राष्ट्रीय टीकाकरण सूची में शामिल करने और व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू करने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है।

विधायक राजपूत ने अपने पत्र में कहा कि सर्वाइकल कैंसर बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। खासकर कम उम्र की महिलाएं इस बीमारी का शिकार होकर असमय मृत्यु को प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, 9 से 15 वर्ष की किशोरियों को HPV टीका लगाने से सर्वाइकल कैंसर की संभावना 96 प्रतिशत तक कम हो सकती है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि इस जानलेवा बीमारी से बुंदेलखंड की ग्रामीण महिलाएं सर्वाधिक प्रभावित हो रही हैं, जहां 50 प्रतिशत मरीज कम उम्र में ही दम तोड़ देती हैं। विधायक ने टीकाकरण के साथ-साथ जागरूकता अभियान की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके।

विधायक राजपूत ने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि HPV टीके को राष्ट्रीय टीकाकरण सूची में शामिल कर सभी पात्र किशोरियों और महिलाओं को निःशुल्क टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, बुंदेलखंड में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर इस बीमारी से बचाव के उपायों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

इस मांग को लेकर क्षेत्र की जनता में भी उम्मीद जगी है कि सरकार इस दिशा में शीघ्र कदम उठाएगी और महिलाओं को इस घातक बीमारी से बचाने में सफलता मिलेगी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »