N/A
Total Visitor
42 C
Delhi
Saturday, April 19, 2025

ठंड में गर्म होती दिल्ली की सियासत: विकास बनाम विनाश की लड़ाई, तरुण चुग का आप और कांग्रेस पर तीखा हमला

नई दिल्ली, 8 जनवरी 2025, बुधवार। दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। भारतीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। प्रेंस कॉन्फ्रेंस में राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली में मतदान एक ही चरण में होंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होंगे। चुनाव का एलान होते ही, दिल्ली की कंपकपाती ठंड में सियासी पारा गर्म है। दिल्ली के मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग कॉंग्रेस और केजरीवाल दोनों पर जमकर बरसे और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। तरुण चुग ने दिल्ली में आयोजित दलित स्वाभिमान सम्मेलन में आम आदमी पार्टी (आप) की नीतियों और भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार किया। तरुण चुग ने कहा कि दिल्ली चुनाव विकास बनाम विनाश की लड़ाई है। भाजपा दिल्ली को विकास की दिशा में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि आप ने पिछले 11 वर्षों में दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है।
बीजेपी नेता तरुण चुग का विपक्ष पर हमला: डॉ. अंबेडकर की विरासत का सम्मान
बीजेपी नेता तरुण चुग ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पर चल रही विपक्ष की राजनीति को भी आड़े हाथ लिया और बोला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब की विरासत का सम्मान किया है और उनके सिद्धांतों और दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का कार्य किया है, उन्होंने कहा कि भाजपा ने डॉ. अंबेडकर को समर्पित पंचतीर्थ की स्थापना की, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त रहीं और वंचित समुदायों के लिए आरक्षण प्रणाली को कमजोर करने का प्रयास करती रहीं।
तरुण चुग का आप पर हमला: “जेल से सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री”
तरुण चुग ने अपने बयान में कहा कि देश के लोकतंत्र में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री दिल्ली में जेल से सरकार चला रहे थे। आप का एजेंडा सिर्फ झूठे वादे करना और भ्रष्टाचार में लिप्त रहना है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में शराब घोटाला किया, जिससे परिवार तबाह हुए और छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने भी अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में प्राइमा फेसिया अपराधी माना और उन्हें इस पूरे घोटाले का किंगपिन बताया है।
तरुण चुग का आप सरकार पर हमला: “11 साल में शून्य परिणाम, दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया”¹
भाजपा नेता चुग ने आप सरकार और केजरीवाल की यमुना सफाई के झूठे वादों और बाकि असफलताओं को उजागर किया। उन्होंने कहा कि 11 साल में कई वादे किए गए, लेकिन नतीजा शून्य रहा। दिल्ली को गैस चैंबर बनाने का आरोप लगाते हुए तरुण चुग ने कहा कि मोदी सरकार की आयुष्मान योजना को लागू न करके केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को 5 लाख के मुफ्त बीमा से वंचित कर दिया। कोरोना के दौरान भी आप सरकार ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया था जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा में अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए।
तरुण चुग का केजरीवाल पर हमला: “दलितों की उपेक्षा करने वाली आप सरकार”¹
भाजपा नेता तरुण चुग ने दलित समुदाय के प्रति केजरीवाल की उपेक्षा की भी कड़ी आलोचना की, उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने एससी कमिशन का गठन नहीं किया और राज्यसभा में एक भी दलित सदस्य को नामित नहीं किया। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों और दलितों के लिए 1665 फ्लैट्स, 7 करोड़ घर, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, और 12 करोड़ परिवारों को शौचालय जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं दीं।
तरुण चुग का केजरीवाल पर हमला: “52 करोड़ का शीश महल, जनता के साथ विश्वासघात”
अरविंद केजरीवाल के ‘शीश महल’ पर 52 करोड़ रुपये खर्च करने और 20-20 लाख के बाथटब लगवाने पर भी तरुण चुग ने जम कर आलोचना की । उन्होंने केजरीवाल के शीशमहल को जनता के साथ विश्वासघात बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का असली मकसद झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना और जनता को धोखा देना है।साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की कि वे इस ‘आप’दा’ को हटाकर भाजपा को समर्थन दें और दिल्ली को विकास के रास्ते पर लेकर जाएं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »