दिल्ली कैंट थाना इलाके के किरबी पैलेस मेन रोड पर रविवार देर रात एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका पर सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसने खुद पर भी चाकू से वार कर दिए और घायल होकर सड़क पर गिर गया।
दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी प्रतीत होती है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित और पीड़िता के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था।