N/A
Total Visitor
34.6 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

दिल्ली सीएम का ताज रेखा गुप्ता के नाम!

नई दिल्ली, 19 फरवरी 2025, बुधवार। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का ताज रेखा गुप्ता के सिर पर सजा है। वह दिल्ली की नई मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता की स्टूडेंट रहते ही पॉलिटिक्स में सक्रिय हो गईं थीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव व प्रधान के रूप में कार्य किया है। रेखा गुप्ता के पास वकालत की डिग्री है और उन्होंने एलएलबी की परीक्षा पास की है। उनके पिता ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की थी, जिसके कारण उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। रेखा ने 1998 में मनीष गुप्ता के साथ शादी की। मनीष स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस करते हैं। रेखा की स्कूली पढ़ाई से लेकर ग्रेजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है।
रेखा गुप्ता के सीएम चुने जाने पर उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। रेखा गुप्ता के आवास के बाहर महिलाएं पहुंची हैं जो रेखा गुप्ता को सपोर्ट कर रही हैं। बता दें, भाजपा के सभी 48 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी। अब सीएम के नाम के एलान के बाद रेखा गुप्ता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। गुरुवार दोपहर रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्य छह सदस्य पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। नेता के चुनाव के लिए बैठक आज शाम पार्टी कार्यालय में हुई।
वहीं पर रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरों पर है। समारोह स्थल पर तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल और नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री बैठेंगे। वहीं, दूसरे मंच पर धर्मगुरुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। तीसरे मंच पर सांसदों और विधायकों के बैठने की व्यवस्था होगी।
बता दें जब दिल्ली के सीएम शपथ ले रहे होंगे। उस दौरान एक लाख लोगों मौजूद होंगे। जिनमें 50 हजार अंदर तथा 50 हजार बाहर होंगे। शपथ ग्रहण के बाद सभी में लड्डुओं का वितरण होगा। लड्डू वितरण की जिम्मेदारी महिला मोर्चा को दी गई है। वीवीआईपी लोगों की एंट्री के लिए चार गेट बनाए गए हैं। इन पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। वीवीआईपी गेस्ट के अलावा किसी को भी बिना तलाशी के एंट्री नहीं दी जाएगी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »