N/A
Total Visitor
30.1 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा- लाल सागर में हूती हमलों का जवाब देने के लिए साथ आए ये देश

अमेरिका ने लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार पर हूती हमलों के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की घोषणा की है। ‘ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्डियन’ में बहरीन, कनाडा, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे,सेशेल्स, स्पेन, यूके और यूएस शामिल है। 

अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्डियन को एक नई सुरक्षा पहल बताया है। हूती समूह ने कई मर्चेंट जहाजों पर हमला किया है। उन्हें क्षेत्र में अपना रास्ता बदलने के लिए मजबूर किया है। लाल सागर में कमर्शियल शिपिंग की रक्षा के लिए अमेरिका और अन्य नौसैनिक बल पहले से ही काम कर रहे हैं, लेकिन नए टास्क फोर्स से सुरक्षा बढ़ाने की उम्मीद है। 

रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने अपने एक बयान में कहा, ‘ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्डियन यूके, स्पेन, बहरीन, कनाडा, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे और सेशेल्स जैसे कई देशों को लाल सागर में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ ला रहा है।’ 

हूती ने किया अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन
ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्डियन को विशेष रूप से टास्क फोर्स 153 द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। यह लाल सागर, यमन के पास बाब-एल-मंडेब जलडंमरूमध्य और एडेन की खाड़ी की रक्षा करता है। मीडिया से बात करते हुए ऑस्टिन ने सोमवार को कहा कि लाल सागर में जहाजों को परेशान कर हूती ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए हम इस खतरे से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की कार्रवाई कर रहे हैं। यह केवल अमेरिका का मुद्दा नहीं है। यह अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है और इसका समाधान भी अंतरराष्ट्रीय तरीके से होना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय नेताओं से इस मुद्दे पर बात करेंगे। सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हमला किया था, तब से हूती अन्य समूहों के साथ मिलकर अमेरिकी संपत्तियों पर हमला करने की कोशिश कर रहा है। हूती ने लाल सागर में कई कमर्शियल जहाजों पर हमला किया है। बता दें कि हर साल लगभग 10 प्रतिशत व्यापार लाल सागर से ही होता है। 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »