22.1 C
Delhi
Thursday, February 6, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उज्जैन में महाकाल का किया जलाभिषेक, की विश्व शांति की कामना

उज्जैन, 30 दिसंबर 2024, सोमवार। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का पूजन-दर्शन कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्व शांति की कामना के साथ देश की जनता की खुशहाली, तरक्की और उन्नति के लिए मंगल कामना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी रविवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर स्थित महू कैंट पहुंचे हैं।
यहां उन्होंने भारतीय सेना के तीनों प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद रात्रि विश्राम भी महू में ही किया। महाकालेश्वर मंदिर में पूजन के दौरान रक्षा मंत्री के साथ सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य अतिथियों ने भी महाकाल का जल अभिषेक किया। पूजन के बाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाकाल प्रबंध समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »