लंबित मांगों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन-2 की घोषणा की है। इसके तहत रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत होगी। इसमें देश के राज्यों के किसान अपनी मांगों को केंद्र समक्ष रखते हुए समस्याओं के समाधान की मांग सरकार के समक्ष रखेंगे। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 2024 के चुनाव में सभी पार्टियों को किसानों के रोष का असर दिखेगा। साथ ही कहा कि किसानों को अगर महापंचायत में जाने से पुलिस ने रोका तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं।