N/A
Total Visitor
33.6 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

काबुल धमाके में मरने वालों का आंकड़ा 50 पहुंचा, 100 से अधिक घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में शनिवार को एक स्कूल के नजदीक हुए बम धमाके में कम से 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से कई युवा विद्यार्थी शामिल थी। ये आंकड़ा अब बढ़कर 50 हो गया है। जबकि 100 अन्य लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने ये जानकारी दी है।

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि शिया बहुल दस्त-ए-बारची इलाके में स्थित सैयद अल-शाहदा स्कूल के नजदीक हुए धमाके के स्थान पर एंबुलेंस पहुंची थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता गुलाम दस्तीगर नाजारी ने बताया कि नाराज भीड़ ने एंबुलेंस पर हमला किया और यहां तक कि स्वास्थ्य कर्मियों की पिटाई की। उन्होंने लोगों से सहयोग करने और एंबुलेंस को घटना स्थल पर जाने देने की गुहार लगाई है। अरियान और नाजारी ने कहा कि हमले में कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

तत्काल हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन पूर्व में इसी शिया बहुल इलाके में हुए हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। यह हमला यहां बचे 2500 से 3000 अमेरिकी सैनिकों की औपचारिक वापसी शुरू होने के कुछ दिन बाद हुई है। 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »