N/A
Total Visitor
28.4 C
Delhi
Monday, August 11, 2025

आज से ददरी मेला का शुभारंभ, गंगा आरती संग होगा लेजर शो!

बलिया, 14 नवंबर 2024, गुरुवार। बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ ऐतिहासिक ददरी मेले की शुरुआत होने वाली है। इस बार मेले को खास बनाने के लिए कई नई पहल की गई हैं। शिवरामपुर घाट पर मां गंगा की आरती के साथ लेजर शो भी होगा और ददरी मेला का थीम गीत लॉन्च किया जाएगा, जिसे प्रसिद्ध गायक प्रणव सिंह ‘कान्हा’ अपनी आवाज में गाएंगे।
जिलाधिकारी के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है। दो पंडाल गांव बनाए गए हैं – मां गंगा पंडाल गांव और सरयू पंडाल गांव, जिनकी क्षमता लगभग पांच हजार है। सुरक्षा के लिए पुलिस के चार कैंप लगाए गए हैं और चिकित्सा विभाग के दो कैंप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा खोया-पाया केंद्र बनाया गया है और 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम की तैनाती की गई है और सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग कराई गई है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »