होली पर बांकेबिहारी में उमड़ेगी भीड़, प्रशासन ने हाई कोर्ट से की VIP दर्शन खत्म करने की सिफारिश

0
231
2022 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अधिक भीड़ के कारण भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मृत्यु, एक दर्जन बेहोश। घटना के बाद मंदिर में व्यवस्थाओं पर सवाल उठे तो प्रशासन ने नए सिरे से व्यवस्था की। मंदिर में वन वे व्यवस्था लागू की।
मंदिर के बाहर गलियों में कई बार लोहे की रेलिंग लगाई और फिर हटाई गई। सारी व्यवस्थाएं फेल हो गईं। ब्रज में 40 दिवसीय होली का उत्सव शुरू हो गया है। फरवरी के अंत तक भीड़ भी बढ़ने लगेगी। अब तक कोई कारगर व्यवस्था नहीं हो पाई है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट से मांगे गए निर्देश

प्रशासन ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से व्यवस्थाएं सुधारने को सुझाव देकर निर्देश मांगे हैं, लेकिन कोर्ट के आदेश का इंतजार है। प्रशासन के लिए होली का उत्सव भीड़ नियंत्रण के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here