35.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

26 जून को होगी मतगणना, झारखंड की मांडर विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी

झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। मांडर में 433 केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जो शाम चार बजे तक चलेगा। उपचुनाव में 3.54 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग कर सकेंगे, इनमें 1.75 लाख महिलाएं शामिल हैं। मतगणना 26 जून को होगी।

मतदान के मद्देनजर झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी), केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआपीएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सहित 3,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

भ्रष्टाचार के मामले में विधायक बंधु तिर्की को दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles