चीन में कोरोना का कहर जारी है। यहां के शंघाई शहर में लॉकडाउन के दौरान पहली मौत दर्ज की गई है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यहां लगभग 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां बीते 24 घंटों में करीब 22 हजार मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार को शंघाई शहर में 21,582 केस दर्ज किए गए थे। जबकि शुक्रवार को कोविड संक्रमण के 23,000 नए मामले दर्ज किए गए थे। गरुवार को यह संख्या 27,000 थी। महामारी की शुरुआत के बाद से वुहान के बाद शंघाई कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित है। शहर के करीब 2.5 करोड़ लोग लॉकडाउन में हैं। जिस हिसाब से मामले आ रहे हैं उससे लग रहा है कि आने वाले दिनों में कोरोना इस बार चीन में तबाही मचा सकता है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल, कैक्सिन और अन्य स्थानीय मीडिया के अनुसार, शंघाई में तीन बुजुर्गों की मौत ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण हुई है। हालांकि अब तक, आधिकारिक तौर पर किसी की मौत की सूचना नहीं दी गई है। इन सभी की उम्र 89 से 91 साल बताई जा रही है।