14.1 C
Delhi
Wednesday, February 5, 2025

वाराणसी में संविधान दिवस का आयोजन, पुलिस महानिरीक्षक ने जवानों को दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ!

वाराणसी, 26 नवंबर 2024, मंगलवार। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता ने भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिस कर्मियों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना के तहत भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने में अहम भूमिका हैं।
आईजी जोन ने जवानों को संविधान की उद्देशिका के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने संविधान के वास्तुकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को भी नमन किया।
गौरतलब हो कि भारत में संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 1949 में इसी दिन हमारे देश ने अपना संविधान अपनाया था। इसके अलावा, 26 नवंबर का देश में राष्ट्रीय कानून दिवस भी मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1930 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की प्रतिज्ञा के पारित होने के बाद हुई थी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »