कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेलंगाना में है। यात्रा में जनसैलाब उमड़ रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में यह नारायण पेट जिले में आगे बढ़ी।
यह यात्रा तेलंगाना में 16 दिन चलेगी और 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों को कवर करेगी। यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी तेलंगाना में कुछ प्रार्थना सभागारों, मस्जिदों और हिंदू मंदिरों में जाएंगे।
बता दें, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा के तेलंगाना चरण की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में यात्रा पूरी की।
यात्रा तीन दिन के विराम के बाद गुरुवार को एक बार फिर शुरू हुई थी। दीपावली और मल्लिकार्जुन खरगे की ताजपोशी को लेकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को तीन दिन का विराम दिया गया था। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी इस दौरान दिल्ली पहुंचे थे। वह मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। शुक्रवार को यात्रा का 51 वां दिन है।
कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर केंद्र पर साधा निशाना
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कल मकतल में राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों के कथित पलायन को लेकर केंद्र पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता का आनंद ले रहे हैं, जबकि अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य अपने ही देश में शरणार्थी बने हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने यूपीए के किए अच्छा कामों को बर्बाद कर दिया है।

अपने ही देश में शरणार्थी बन गए कश्मीरी पंडित : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, इस साल कश्मीर में तीस लक्षित हत्याएं हुई हैं। पंडितों का पलायन तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा ने यूपीए के किए अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले बड़ी-बड़ी बातें करने वाले प्रधानमंत्री सत्ता का आनंद ले रहे हैं और कश्मीर पंडित अपने ही देश में शरणार्थी बने हुए हैं।
भाजपा-कांग्रेस ने एक दूसरे से माफी की मांग की
इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने मांग की थी कि मोदी सरकार अपने आठ साल के शासन के दौरान कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर एक श्वेत पत्र जारी करे और उनकी लक्षित हत्याओं के लिए माफी मांगे। वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय से संबंधित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की गलतियों को ठीक किया है और अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया है। भाजपा ने भी कांग्रेस से माफी की मांग की।