कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2025’ में नहीं होंगे शामिल

0
173
नई दिल्ली, 11 फरवरी 2025, मंगलवार। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बेंगलुरु में आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2025’ शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि संसद में बजट पर जारी चर्चा के कारण दोनों नेता व्यस्त हैं।
दोनों नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। रमेश ने बताया कि खरगे और गांधी ने शिखर सम्मेलन के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं और उन्हें विश्वास है कि यह कार्यक्रम सफल होगा।
‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2025’ वैश्विक निवेशकों की बैठक 12 से 14 फरवरी तक बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में कई शीर्ष उद्योगपतियों और वैश्विक निवेशकों के शामिल होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 फरवरी को शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here