13.1 C
Delhi
Thursday, February 6, 2025

हरियाणा चुनाव की इस हार को पचा नहीं पा रही कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट जाने तक की कर ली तैयारी।

8th Oct 2024, हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मंगलवार के दिन अप्रत्याशित जीत मिली। जीत को लेकर कॉन्फिडेंट कांग्रेस के लिए शुरू के दो घंटे बाद तस्वीर ऐसी बदली कि फिर पार्टी की वापसी संभव नहीं दिखी। बीजेपी और कांग्रेस को बराबर के ही वोट प्रतिशत मिले लेकिन, सीटों के मामले में दोनों में 10 से ऊपर का अंतर रहा। कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव की इस हार को पचा नहीं पाई है और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाने तक की तैयारी कर ली है। वहीं रेस से बाहर मानी जा रही भारतीय जनता पार्टी ने जो बाजी पलटी, उससे तमाम राजनीतिक पंडित भी हैरान हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। एग्जिट पोल नतीजों से उत्साहित पार्टी राज्य में 10 साल बाद सत्ता में वापसी को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थी। नतीजों को बाद पार्टी 37 सीट पर ही सिमट गई। पार्टी के 15 विधायकों को इस बार हार मिली।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार कई इतिहास रचे गए। इनमें से एक है कि 56 साल बाद इस बार प्रदेश की राजनीति के दिग्गज रहे पूर्व सीएम भजनलाल के किले में सेंध लगना है। इस बार भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई आदमपुर से चुनाव हार गए हैं। रिटायर्ड आईएएस रहे चंद्रप्रकाश ने यहां जीत हासिल की है। उन्होंने भव्य बिश्नोई को 1268 वोट से हराया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »