मशहूर फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म ‘नय वरण भट लोंचा कोन कोंचा’ विवादों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर अब महेश मांजरेकर के खिलाफ गुरुवार को मुंबई की एक अदालत में शिकायत दर्ज करवाई गई है। महेश मांजरेकर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी नई मराठी फिल्म में महिलाओं और बच्चों को आपत्तिजनक तरीके से चित्रित किया है। निर्माता के खिलाफ ये शिकायत क्षत्रिय मराठा सेवा ने की है
क्षत्रिय मराठा सेवा संस्था ने बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने महेश मांजरेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान डायेक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील सामग्री की बिक्री आदि), 295 (सार्वजनिक रूप से अश्लील काम या शब्दों के लिए सजा), 34 (सामान्य इरादा) के तहत कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले में महेश मांजरेकर के अलावा नरेंद्र, श्रेयंस हीरावत और एनएच स्टूडियोज को भी आरोपी बनाया है, जो फिल्म ‘ने वरण भट लोंचा कोन कोंचा’ के निर्माता हैं।