अमेरिकी इंवेस्टमेंट रिसर्च फर्म और शॉर्ट सेलिंग ग्रुप हिंडनबर्ग रिसर्च अब बंद होने जा रही है। कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने बुधवार को इसका एलान किया।
हिंडनबर्ग वही ग्रुप है, जिसकी रिपोर्ट से कई बार भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी और उनकी कंपनियों के कई बिलियन डॉलर डूब गए।
अदाणी ग्रुप को पहुंचाया नुकसान
पिछले कुछ साल में हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी ग्रुप के खिलाफ कई कैंपेन लॉन्च किए। 2023 से रिपोर्ट जारी कर हिंडनबर्ग ने गौतम अदाणी के ग्रुप को कई बिलियन डॉलर का नुकसान पहुंचाया है। हालांकि इन सभी आरोपों को अदाणी ग्रुप ने हमसे खारिज किया।