वाराणसी, 14 दिसंबर 2024, शनिवार। वाराणसी में ठंड की शुरुआत हो गई है, और लोगों को इसका एहसास होने लगा है। शुक्रवार रात 11:00 बजे तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लोग रात में ठंड से बचाव के लिए जैकेट, दस्ताने और ऊनी टोपी पहन रहे हैं।
लेकिन वाराणसी शहर के शेल्टर हाउसों में ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। अलईपुरा, गोलगड्डा, राजघाट और टाउन हाल में बनाए गए शेल्टर होम के बाहर अलाव की व्यवस्था नहीं थी। शेल्टर होम के अंदर शरण लिए हुए लोगों ने बताया कि जब वह शेल्टर होम पहुंचे तो आग नहीं जल रही थी।
नगर निगम और वन विभाग के द्वारा अबतक शेल्टर हाउसों को जलावन के लिए लकड़ी मोहैया नहीं कराया गया है। यह सवाल उठता है कि ठंड से बचाव के लिए शेल्टर हाउसों तक लकड़ी नहीं पहुंचने का कारण नगर निगम है या व्यवस्था ! इसका जवाब फिलहाल जिम्मेदार अधिकारियों के पास नहीं है।