N/A
Total Visitor
32.8 C
Delhi
Monday, August 11, 2025

वाराणसी में ठंड का कहर: तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, 14 जनवरी तक स्कूल बंद!

वाराणसी, 31 दिसंबर 2024, मंगलवार। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण वाराणसी में ठंड और गलन तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को दोपहर तक अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 06 किमी प्रतिघंटा और नमी 66 फीसदी रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी और घना कोहरा भी छाया रहेगा। इस कारण जिले के कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 14 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है।
मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी सप्ताह भर मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना जताई है। सुबह के वक्त घना कोहरा रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कोहरा कम होने पर तापमान में फिर से वृद्धि की संभावना है। इस मौसम में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी खास कर सर्दी, जुखाम, खांसी और टांसिल की समस्या भी बढ़ रही है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »