N/A
Total Visitor
27.9 C
Delhi
Friday, June 20, 2025

उत्तर भारत में ठंड का कहर: दिल्ली ठिठुरी, यूपी-बिहार में घना कोहरा, जानें मौसम का पूरा हाल!

नई दिल्ली, 7 जनवरी 2025, मंगलवार। उत्तर भारत में भीषण ठंड का कहर जारी है, जहां मैदानी इलाकों में लोग कोहरे और भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं तो वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी की मार जारी है। श्रीनगर में एक बार फिर बर्फबारी से घाटी गुलजार हो गई है। हिमाचल और उत्तराखंड में भी बर्फबारी जारी है।
देश की राजधानी दिल्ली ठंडी हवाओं में ठिठुर रही है। यहां फिलहाल कोहरे से राहत मिली हुई है, हालांकि कई ट्रेनें अब भी देरी से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट भी जारी है।
मौसम कार्यालय ने दिल्ली में मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की भविष्यवाणी की है। साथ ही सुबह 6 किमी प्रति घंटे से कम गति से उत्तर-पश्चिम से सतही हवा चलने की संभावना जताई है। विभाग ने कहा कि अधिकांश स्थानों पर धुंध और मध्यम कोहरा रहने की संभावना है, सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा रहेगा।
उत्तर प्रदेश और बिहार में बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। यहां सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी हो गई है। कई ट्रेनें और उड़ानें भी देरी से चल रही हैं।
मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक ठंड की स्थिति बने रहने की भविष्यवाणी की है। इसलिए लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे गर्म कपड़े पहनें और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »