N/A
Total Visitor
29.6 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025

कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, जमकर खेलेंगे होली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह होलिका दहन, भगवान नृपसिंह की शोभायात्रा सहित अन्य कार्यकमों व रस्मों में शामिल होंगे। 20 मार्च को लखनऊ जाएंगे। 21 मार्च को शपथ ग्रहण संभव है।

17 मार्च गुरुवार की शाम 4 बजे पाण्डेय हाता चौराहे से होलिका दहन यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। श्रद्धालुओं के साथ फूलों से होली भी खेलेंगे। यात्रा में देवी-देवताओं की झांकियां और बैंड भी शामिल होंगे। उसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।

शुक्रवार को भी वे गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे, शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति महानगर परंपरागत रूप से निकाली जाने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में सुबह 8.30 बजे शामिल होंगे। यह यात्रा घंटाघर से निकलेगी।

19 को मनेगी होली
होलिकोत्सव का पर्व 19 मार्च शनिवार को मनाया जाएगा। इसके पूर्व बुराई पर अच्छाई के प्रतीक की परंपरा होलिकादहन का निर्वहन 17 मार्च की रात्रि 12:57 बजे के बाद किया जाएगा। यह जानकारी गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने दी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष फाल्गुन मास, शुक्लपक्ष चतुर्दशी तिथि 17 मार्च, बृहस्पतिवार को दिन में एक बजकर दो मिनट पर पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इसके बाद दिन में एक बजकर तीन मिनट से भद्रा प्रारंभ होगी, जो रात्रि में 12:57 बजे तक रहेगी।

ऐसे में 17 मार्च को रात्रि 12:57 बजे के बाद होलिकादहन किया जाएगा। शुक्रवार को उदय प्रतिपदा न होने के कारण अगले दिन यानी शनिवार 19 मार्च को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा प्राप्त होने पर अंग में विभूति धारण करते हुए रंगोत्सव मनाया जाएगा।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »