N/A
Total Visitor
26.7 C
Delhi
Tuesday, August 5, 2025

कक्षा 12वीं की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही बनने वालों में नाम दर्ज।

मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने एक इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपना नाम सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही बनने वालों में दर्ज कर लिया है। काम्या कार्तिकेयन सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बनी हैं।
नेवी चिल्ड्रेन स्कूल की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि 24 दिसंबर 2024 को चिली के मानक समय के अनुसार 17:20 बजे माउंट विंसेंट अंटार्कटिका की चोटी पर पहुंचकर अपने नाम की।
पिता भी रहे काम्या के साथ
इस रोमांचक यात्रा के दौरान उनके पिता उनके साथ रहे। वहीं, काम्या कार्तिकेयन के साथ भारतीय नौसेना के कमांडर एस. कार्तिकेयन भी रहे। बता दें कि काम्या कार्तिकेयन ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत 13 साल की उम्र में की थी। अब वह कई पर्वतारोहियों के लिए प्रेरणा बन कर उभरी हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »