सपा-भाजपा में टकराव: विधायक केतकी सिंह के घर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

0
103

बलिया, 3 सितंबर 2025: समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच बयानबाजी को लेकर तनातनी चरम पर पहुंच गई। बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दिए गए “टोंटियों का हिसाब” वाले बयान ने विवाद को हवा दी, जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के आवास पर जमकर प्रदर्शन किया।

सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पानी की टोटियां लेकर केतकी सिंह के घर का घेराव किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर इको गार्डन भेज दिया। नेहा सिंह ने केतकी सिंह की आपत्तिजनक भाषा की निंदा करते हुए कहा, “अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

वहीं, प्रदर्शन के दौरान विधायक की नाबालिग बेटी विभावरी सिंह ने कहा, “मेरी मां यहां नहीं हैं। ये लोग मुझे डराने आए थे, लेकिन अगर इन्होंने मुझ पर उंगली भी उठाई, तो मेरी मां इनका जवाब देगी।”

दरअसल, केतकी सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पूर्व विधायक रामगोविंद चौधरी पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया था, जिसके बाद यह तनाव शुरू हुआ। इस घटना ने दोनों दलों के बीच राजनीतिक तल्खी को और बढ़ा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here