चित्रकूट धाम में रामनवमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा गया। रामनवमी पर्व नगर के गौरव दिवस के अवसर पर चित्रकूट नगरी 11 लाख दीपों से जगमगा उठी। मानो धरती पर ही स्वर्ग उतर आया हो। चित्रकूट में जहां दीपावली के दिन लोग लाखों की संख्या में दीपदान करते हैं, तो वहीं, राम नवमी पर्व को नगर गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए इस बार ग्यारह लाख दीपों को प्रज्वलित किया गया।
इस बार चित्रकूट में रामनवमीं पर्व को नगर गौरव दिवस के रूप में मनाने और खास बनाने के लिये एक पखवाड़ा पहले से ही मप्र और उप्र के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त बैठक की गई थी। जिसमें मध्यप्रदेश को छह लाख और उत्तरप्रदेश को पांच लाख दीपदान करने का लक्ष्य तय किया गया था