13.1 C
Delhi
Wednesday, February 5, 2025

चीन ने किया हिंदुस्तान की जमीन पर कब्जा, मगर मोदी चुप बैठे हुए हैं- खरगे

महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रही

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करते हुए कहा, प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी जी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। आज चीन हिंदुस्तान की जमीन पर कब्जा करके बैठा है, घर और सड़क बना रहा है। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप बैठे हुए हैं। देश की जनता इन्हें सबक सिखाने वाली है।

शिमला में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, यदि भाजपा को सबक नहीं सिखाया गया तो देश में निश्चित रूप से तानाशाही आ जाएगी। इसलिए हाथ के चिन्ह पर बटन दबाकर भारी बहुमत से कांग्रेस को विजयी बनाएं।

खरगे ने कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीतने वाला है। महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता आज नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस जनता की तरफ से यह लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी संविधान को बचाने और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए लड़ रही है।  

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हिमाचल प्रदेश में बाढ़ आई, पहाड़ गिरे, सड़कें बंद रहीं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी से नुकसान की भरपाई के लिए दस हजार करोड़ का मुआवजा मांगा। लेकिन मोदी ने पैसे नहीं दिए। मोदी ने हिमाचल प्रदेश  की जनता से वादा किया था कि वह सेब के अच्छे दाम दिलाएंगे। उन्होंने इसका उलटा किया और लोगों को गरीब बनाने के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी घटा दी। 

अग्निपथ योजना का मुद्दा उठाते हुए खरगे ने कहा, पहले सेना में स्थाई नौकरी मिलती थी, पेंशन और अन्य सुविधाएं मिलती थीं। लेकिन नरेंद्र मोदी ने अग्निवीर लाकर सब खत्म कर दिया।

भ्रष्टाचार को लेकर नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, भ्रष्ट लोगों को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुकूमत कर रहे हैं। कई राज्यों में कांग्रेस की सरकारों को गिराया गया। हिमाचल में भी सरकार गिराने का पूरा प्रयास किया गया।

खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने 55 वर्षों में देश को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस सरकारों ने 55 वर्ष में देश में स्कूल, कॉलेज, पब्लिक सेक्टर बनाए। कांग्रेस सरकार ने कई और विकास कार्य किए। नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के दस वर्षों का हिसाब दें।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। फसल का नुकसान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों के हित को आगे रखते हुए एक नई आयात-निर्यात नीति बनाई जाएगी। कृषि सामग्रियों को जीएसटी मुक्त बनाया जाएगा। अग्निवीर योजना रद्द की जाएगी। हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपये दिए जाएंगे। युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार दिया जाएगा। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा और साल में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। केंद्र में खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा। गरीबों को हर महीने पांच किलो की जगह दस किलो अनाज दिया जाएगा।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »