N/A
Total Visitor
28.3 C
Delhi
Sunday, July 6, 2025

चीन: हेनान प्रांत में कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद लॉकडाउन, करीब 80,000 पर्यटक फंसे

दक्षिणी चीन के हेनान प्रांत में कोविड-19 के 259 नए मामले सामने आने के बाद महामारी से जुड़ी पाबंदियों के चलते करीब 80,000 पर्यटक फंस गए हैं। उधर, प्रांतीय राजधानी में स्कूल की छुट्टियों के दौरान कोरोना संक्रमण बढ़ने पर सोमवार को निवासियों का 13 घंटों तक घरों से निकलना रोक दिया गया है। हैकोउ शहर में सुबह सात से रात आठ बजे तक अस्थायी लॉकडाउन और सानया शहर में शनिवार से ही बेमुद्दत लॉकडाउन लगा है।

तटीय शहर सानया में चीनी नागरिक और पर्यटक अपने-अपने होटलों में एक तरह से कैद हो गए हैं। सोमवार को हैनान के चार अन्य शहरों में भी लॉकडाउन लगाया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि रविवार को प्रांत में 470 से अधिक नए मामले आए, जिनमें से 245 मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं देखे गए। चीन में एक दिन में कुल मिलाकर 760 से अधिक नए मामले आए हैं। सानया में करीब 80,000 पर्यटक फंसे हैं। उन्हें यहां से निकलने के लिए सात दिनों तक पांच पीसीआर जांच में संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट दिखानी होगी।

 

 

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »