37.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

बचपन का प्यार’ गाकर चर्चा में आया बच्चा सहदेव दिर्दो सड़क हादसे में घायल,5 घंटे के बाद आया होश

जाने मेरी जानेमन, बसपन (बचपन) का प्यार’ गाकर चर्चा में आया बच्चा सहदेव दिर्दो मंगलवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया और उनका इलाज किया गया। सोशल मीडिया पर खबर फैलते ही सभी नन्हे सहदेव के जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हालांकि अब सहदेव की हालत स्थिर बताई जा रही है।

खबरों की मानें तो एक्सीडेंट के कई घंटे बाद सहदेव को रात 10 बजे होश आया। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा। सहदेव को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल सहदेव खतरे से बाहर है। बता दें कि घटना के वक्त से इलाज होने तक करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहे थे।

बॉलीवुड सिंगर बादशाह सहदेव के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। उन्होंने फोन पर सहदेव के परिजनों से उनका हाल-चाल जाना और हर संभव मदद का दिलासा दिया। बादशाह और सहदेव ने एक साथ ‘बचपन का प्यार’ लिरिक्स पर वीडियो सॉन्ग बनाया।

जानकारी के मुताबिक, मामला मंगलवार शाम का है। सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। इस दौरान उन्हें सिर पर चार टांके भी लगे हैं।

 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles