बाल विकास मंत्री बेबी रानी ने महिला सम्मेलन के जरिए बढ़ाया आधी आबादी का हौसला

0
262

अंबेडकरनगर।

महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को कटेहरी के सुखारीगंज में आयोजित महिला सम्मेलन में पहुंच कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। विभिन्न विभागों के स्टाल का अवलोकन करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तीन लाभार्थियों को पोषण किट देते हुए पांच महिलाओं की गोद भराई एवं तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया।

रमाशंकर प्रभा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के लगे स्टाल का अवलोकन किया गया। जिसके बाद महिला कल्याण विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तीन लाभार्थियों को उनके कन्या जन्म उत्सव के रूप में केक काटकर पोषण किट प्रदान करते हुए सम्मानित किया। बाल विकास विभाग की ओर से पांच महिलाओं की गोद भराई एवं तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया।कार्यक्रम में उनके साथ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, आदर्श चौधरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष टिंकल सिंह, विद्यावती राजभर, अवधेश द्विवेदी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here