N/A
Total Visitor
30.2 C
Delhi
Saturday, August 2, 2025

केक काटकर मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, बांटी गईं ट्राइसाइकिल, लगाए गए पौधे

जौनपुर, 5 जून 2025, गुरुवार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को तिकधारी सिंह इंटर कॉलेज परिसर में राजपूत सेवा समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 53 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गईं, मार्कण्डेय सिंह हॉल में केक काटा गया, और विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु और यशस्विता की कामना की। साथ ही, विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज परिसर के समीप ऐतिहासिक तालाब के पास “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत 200 पौधे रोपे गए। अतिथियों ने तालाब के सौंदर्यीकरण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा, “आठ वर्ष पहले योगी जी जैसे संत के रूप में उत्तर प्रदेश को नेतृत्व मिला, और प्रधानमंत्री के रूप में भी एक संत देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं। दोनों संत मिलकर सनातन धर्म और विकास को बढ़ावा दे रहे हैं।” उन्होंने टीडी कॉलेज परिसर में स्थित अमृत सरोवर के जीर्णोद्धार की मांग उठाई और कहा कि अगले आयोजन तक यह तालाब पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने कार्यक्रम को दिव्यांगजनों को समर्पित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाकर ऐसा वातावरण बनाना है, जहां गरीब भी अपनी हिस्सेदारी महसूस करे। उन्होंने “एक पौधा मां के नाम, एक पौधा पिता के नाम, एक पौधा गुरु के नाम” अभियान पर जोर देते हुए कहा कि हाईवे निर्माण के कारण जौनपुर में वन क्षेत्र कम हुआ है, जिसकी पूर्ति के लिए सभी को मिलकर पौधरोपण करना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक जनपद में एक नदी के जीर्णोद्धार की बात कही और इसके लिए उपयुक्त नदी की तलाश की जा रही है। उन्होंने राजपूत सेवा समिति के आयोजन की सराहना की।

विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का महंत से राजनेता बनने का सफर चुनौतियों से भरा रहा। उन्होंने माफियाओं पर कड़ा प्रहार कर प्रदेश में विकास की राह आसान की। राजपूत सेवा समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में शाहगंज विधायक रमेश सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, बीएचयू के प्रोफेसर आर.एन. त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, ब्लाक प्रमुख विनय सिंह, सत्येंद्र सिंह फंटू, टीडी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। संचालन शरद सिंह और आभार प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने व्यक्त किया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »