N/A
Total Visitor
31.4 C
Delhi
Sunday, July 20, 2025

मुख्यमंत्री योगी ने काशीपुराधिपति की नगरी में 51 फुट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा का किया अनावरण

वाराणसी, 27 अक्टूबर 2024 रविवार। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रदेश के संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना की शुभारंभ करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट मार्ग स्थित हरहुआ में 51 फुट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने काशीवासियों के लिए आस्था के इस प्रतीक को समर्पित किया।
प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री ने परिक्रमा करते हुए विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। जय हनुमान श्री पीठ ट्रस्ट द्वारा स्थापित इस भव्य प्रतिमा को राजस्थान के कारीगरों ने दो साल में तैयार किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया, जहां उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किया।।मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
एक दिवसीय दौरे पर काशी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रदेश के संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत भी की, जिसमें हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने वाराणसी सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »