नई दिल्ली, 23 मई 2025, शुक्रवार। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात करीब 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे अगले दो दिनों तक केंद्र सरकार और भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे, जो देश और राज्यों के विकास से जुड़ी हैं। शनिवार सुबह 9 बजे वे प्रगति मैदान के भारत मंडपम में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल भाग लेंगे। इसमें राज्यों को सहायता, बुनियादी ढांचा, किसानों और युवाओं के मुद्दे, तथा समावेशी और सतत विकास पर चर्चा होगी। साय छत्तीसगढ़ की चुनौतियों और प्ररणामिकताओं, जैसे औद्योगिक निवेश, कृषि, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाएं और आदिवासी क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच, पर जोर देंगे।
रविवार सुबह 9 बजे होटल अशोका में भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में वे विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जनकल्याण और सुशासन पर विचार-विमर्श करेंगे।