N/A
Total Visitor
34.3 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार संग त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, कहा- यहां आकर मन को मिलती है असीम शांति

प्रयागराज, 10 फरवरी 2025, सोमवार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान किया। इस अवसर पर उन्होंने महाकुंभ को धार्मिक महापर्व बताया और कहा कि संगम में डुबकी लगाना पुण्य का काम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि उन्हें भी यहां डुबकी लगाने का अवसर मिला। उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां आकर मन को असीम शांति और ऊर्जा मिलती है।
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ की तैयारियों का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी सरकार अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड सरकार महाआयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगी और साथ ही आयोजन को भव्य एवं दिव्य बनाया जाएगा।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »