नई दिल्ली, 30 जनवरी 2025, गुरुवार। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान दौरे पर हैं और उन्होंने जापान के कोबे शहर में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर बापू को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी जी का पूरा जीवन भारतीयों के लिए समर्पित रहा और उन्होंने अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता के लिए काम किया। मुख्यमंत्री ने अल्बर्ट आइंस्टीन के शब्दों को याद किया जिन्होंने कहा था कि “भविष्य की पीढ़ियों को इस बात पर विश्वास करने में मुश्किल होगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा कोई व्यक्ति भी कभी धरती पर आया था।”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वे मध्य प्रदेश में निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए जापान की यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को लेकर जापान सहित बाकी देशों में भी रुझान बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान आर्थिक संपन्नता के साथ औद्योगिक क्षेत्र में काफी मजबूत स्थिति में है और उनकी यह यात्रा जापान और मध्य प्रदेश के संदर्भ में एक मील का पत्थर साबित होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुंभ में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि पुण्य आत्माओं को महाकाल अपने चरणों में जगह दें। उन्होंने कहा कि दुखद घड़ी में इस घटना में मध्य प्रदेश के तीन लोगों ने मोक्ष की प्राप्ति की है और अब जो लोग जहां है वहां से सुरक्षित सफर करें।