23.1 C
Delhi
Saturday, March 15, 2025

रंगों की धूम में जवानों के साथ मुख्यमंत्री धामी: होली की शुभकामनाएं देते हुए सेना के जवानों को सराहा

देहरादून, 15 मार्च 2025, शनिवार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली के अवसर पर एक अनोखा कदम उठाया। आरएसएस मुख्यालय से लौटते समय उन्होंने गढ़ीकैंट देहरादून में अपना काफिला रुकवाया और सेना के जवानों के बीच पहुंचे। उन्होंने सेना के जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंग लगाया और मिठाई खिलाकर उनके योगदान को सराहा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देशसेवा में लगा हर जवान उनके परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा कि सेना के जवान अपने परिजनों से दूर रहकर देश की सेवा में समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों के योगदान से हम सभी देशवासी किसी भी त्यौहार को मना पाते हैं।
मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सैनिक बेहद खुश नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके साथ होली के रंगों में खुद को सराबोर कर लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को होली का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है, और इसका श्रेय हमारी सेना के जवानों को जाता है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »