छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर यानी आज नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। पहले दो बजे होने वाला शपथ ग्रहण समारोह अब चार बजे होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम को दो बजे की जगह अब चार बजे होगा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। यह बात चर्च में थी, लेकिन स्पष्ट नहीं था। आज भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ट्वीट पर अरुण साव के नाम को डिप्टी सीएम का दर्जा दे दिया। उनको डिप्टी सीएम कहकर संबोधित किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रायपुर में आज शपथ लेने से पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुलाकात की और विषयों पर चर्चा की।
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत का भाजपा स्वागत समिति के सदस्यों की ओर से स्वामी विवेकानंद विमानतल में किया गया। इसके साथ ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा का भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, राजनांदगांव सांसद और बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय और भाजपा स्वागत समिति के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में आत्मीय स्वागत किया गया। दोनों मुख्यमंत्री आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने घर और फिर रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के आने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इसमें एडीजी स्तर के एक आधिकारी और आईजी स्तर के चार अधिकारियों को तैनात किया गया है। कार्यक्रम के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है