आज से नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू हो चुका है। हर साल छठ पर्व और भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार छठ का महापर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है। इस खास मौके पर छठी मैया की विधि-विधान से पूजा की जाती है। छठ पूजा के दौरान चार दिनों तक सूर्य देव की विशेष पूजा करने की परंपरा है। सेवा के दौरान साफ-सफाई और पवित्रता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आइए जानते हैं छठ पर्व से जुड़ी अहम बातों के बारे में।
कब है छठ पूजा 2024
पंचांग के अनुसार, छठ पूजा के पर्व की शुरुआत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है। वहीं, इस त्योहार का समापन सप्तमी तिथि पर होता है। ऐसे में छठ महापर्व 05 नवंबर से लेकर 08 नवंबर तक मनाया जाएगा।
कार्तिक छठ पूजा कैलेंडर
05 नवंबर 2024, मंगलवार- नहाय खाय
06 नवंबर 2024, बुधवार-खरना
07 नवंबर 2024, गुरुवार- संध्या अर्घ्य
08 नवंबर 2024, शुक्रवार- उषा अर्घ्य
इन बातों का रखें ध्यान
- छठ पूजा के दौरान बर्तन या पूजा सामग्री को किसी दूसरे के हाथ से नहीं छूना चाहिए। मन जाता है कि ऐसा करने से व्रती का व्रत खंडित हो जाता है।
- महापर्व के दौरान सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए।
- इसके अलावा पुराने बर्तनों का प्रयोग वर्जित होता है।