N/A
Total Visitor
33.6 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

मुजफ्फरनगर में भाजपा पर बरसे चौधरी जयंत सिंह, कहा-मैं कोई चवन्नी नहीं जो पलट जाऊंगा

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह शुक्रवार यानी 28 जनवरी को दोपहर के समय मुजफ्फरनगर में संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। इससे पहले चौधरी जयंत ने खतौली पहुंचकर जनसंवाद किया।

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आज मुजफ्फरनगर के खतौली पहुंचे हैं, यहां वह जिले का दौरा करेंगे और जनसंपर्क करेंगे। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा पर पलटवार किया।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाजपा में संभावनाएं खुली होने के बयान पर भाजपा पर पलटवार करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि मैं कोई चवन्नी नहीं हूं जो पलट जाऊंगा। यह मान सम्मान की लड़ाई है। किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई है। भाजपा आज समाज को जाति और धर्म में बांटने का काम कर रही है।

कहा, किसानों को सावधान रहना होगा, बंटना नहीं है। भाजपा जुमले फेंकने का काम करेगी, लेकिन इन पर सावधानी रखनी है। समाज को जोडकऱ चलें। परीक्षा की घड़ी है। मेहनत से यह समीकरण खड़ा है। पटना और इलाहाबाद में क्या हुआ। लाठी देश के भविष्य पर पड़ रही है। किसानों को रौंदा गया, तब कहां थे पीएम, सीएम और गृहमंत्री।

बताया गया कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी 28 जनवरी को दोपहर 1 बजे होटल सॉलिटेयर मुजफ्फर नगर यूपी में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चौधरी जयंत सिंह जिले का दौरा करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »