N/A
Total Visitor
30.5 C
Delhi
Saturday, July 5, 2025

चौधरी जयंत बोले- किसान मजदूर भाइयों के लिए नहीं खुले, तो मेरे दरवाजे भी भाजपा सरकार के लिए बंद

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेरे लिए कहा जा रहा है कि दरवाजा खुला है। किसान और मजदूर भाइयों के लिए सरकार के दरवाजे बंद हैं तो मेरे दरवाजे भी भाजपा सरकार के लिए बंद हैं।

चौधरी जयंत सिंह मुजफ्फरनगर में गुरुवार को गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी, खतौली में राजपाल सैनी और बुढ़ाना में राजपाल बालियान के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सपा-रालोद और अन्य दलों के गठबंधन का निर्णय बंद कमरे में बैठकर नहीं लिया यह सामूहिक रूप से लिया गया फैसला है।

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद ने कहा कि भाजपा के नेता झूठ बोलने की मशीन हैं, या तो वे चुप रहते हैं, मुंह खोलते हैं तो झूठ बोलते हैं। जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि यदि सत्ता के लोग ज्यादा परेशान करेंगे तो उन्हें गांव में भी घुसने नहीं दिया जाएगा।

इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, गुलाम मोहम्मद जौला, राजीव बालियान, प्रधान हाजी जमशेद जौला, सुधाकर कश्यप आरिफ जौला, अजीत राठी, नकुल अहलावत, धर्मेंद्र तोमर, मनोज चौधरी, नबील अहमद, राजेश्वर त्यागी, हरीश त्यागी, महबूब, अभिषेक गोयल, विकास बालियान, जिला पंचायत सदस्य गज्जू पठान, सुरेंद्र सहरावत मौजूद रहे। संचालन प्रभात तोमर व बालकिशोर त्यागी ने किया।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »