N/A
Total Visitor
30.4 C
Delhi
Monday, July 21, 2025

वाराणसी के मौसम में बदलाव: अब रात में कंपकंपाएगी ठंड!

वाराणसी, 3 दिसंबर 2024, मंगलवार। बनारस में पछुआ हवा के कारण मौसम में नमी बढ़ गई है, जिससे दिन में धूप के बावजूद रात में ठंड का अहसास हो रहा है। मंगलवार की सुबह कोहरे और हल्की ठंड के साथ शुरू हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि सोमवार को यह 28.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, अगले सप्ताह से कोहरे के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना है। तापमान में गिरावट की संभावना भी है।
वाराणसी के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 14 दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »