N/A
Total Visitor
30.3 C
Delhi
Tuesday, August 5, 2025

शूटर दादी के नाम से मशहूर बुजुर्ग निशानेबाज चंद्रो तोमर कोरोना संक्रमित

शूटर दादी के नाम से मशहूर बुजुर्ग निशानेबाज चंद्रो तोमर कोरोना संक्रमित हो गई हैं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वालीं 89 वर्षीय शूटर के ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई है। 

ट्वीट में कहा गया है, ”दादी चंद्रो तोमर कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं और सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। भगवान सबकी रक्षा करें- परिवार।” चंद्रो ने उम्र के छठे दशक में निशानेबाजी की शुरुआत की और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं। उनके जीवन पर बॉलीवुड फिल्म भी बनी है।  

चंद्रो देवी दुनिया का सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर बताई जाती हैं। उन्होंने अपनी बहन प्रकाशी तोमर के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वह भी सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर्स में से एक हैं।

इन दोनों बहनों की जिंदगी पर फिल्म भी बनी हैं। अपने जीवन में उन्होंने पुरुष प्रधान समाज में कई रुढ़ियों को भी समाप्त किया। घर के पुरुषों ने उनकी निशानेबाजी पर आपत्ति जताई, लेकिन उनके बेटों, बहुओं और पोते पोतियों ने उनका पूरा साथ दिया। इससे वे घर से निकलकर पास के रेंज में अभ्यास करने के लिए जा पाईं।

एक बार खेल अपनाने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते। ‘शूटर दादी’ ने वरिष्ठ नागरिक वर्ग में कई पुरस्कार भी हासिल किएं जिनमें स्त्री शक्ति सम्मान भी शामिल है जिसे स्वयं राष्ट्रपति ने भेंट किया था।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »