N/A
Total Visitor
28.5 C
Delhi
Wednesday, June 18, 2025

संभल हिंसा मामले में चंद्रशेखर आजाद का काफिला हापुड़ पुलिस ने रोका, निष्पक्ष जांच की मांग!

हापुड़, 26 नवंबर 2024, मंगलवार। संभल हिंसा मामले में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का काफिला संभल जाने की सूचना पर हापुड़ पुलिस ने छिजारसी टोल प्लाजा पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जनपद या जनपदीय सीमा से कोई भी गतिविधि नहीं होने दी जाएगी।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि संभल में हुई हिंसा आगजनी व चार लोगों की मौत एक बार फिर प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान किन कारणों से भीड़ एकत्रित हो गई इस दौरान पुलिस व प्रशासन ने घटनास्थल पर जमा भीड़ को हटाने का प्रयास क्यों नहीं किया।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल कि इस दौरान कहां से फायरिंग हुई जिसमें मासूमों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गोलियों से न्याय किया जा रहा है। यह सरासर गुंडागर्दी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने लोगों की हत्या होने नहीं दूंगा।
इस दौरान पिलखुवा टोल प्लाजा छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जनपद में संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च एवं गश्त की जा रही है। वहीं सर्विलांस के जरिए भी सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि कोई भी ग्रुप या सोशल मिडिया पर संभल को लेकर भ्रामक खबर ना पोस्ट करें।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »