नई दिल्ली, 8 फरवरी 2025, शनिवार। केंद्र सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए 624 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। यह अनुबंध भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ 11 नई पीढ़ी के अपतटीय गश्ती जहाजों और तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों के लिए 28 प्रमुख प्रणालियों की खरीद के लिए किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह अनुबंध सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ दृष्टिकोण के अनुरूप है।
इस अनुबंध के तहत खरीदी जाने वाली 28 ईओएन-51 प्रणालियों का अनुमानित मूल्य 642.17 करोड़ रुपये है। ईओएन-51 एक इलेक्ट्रो ऑप्टिकल फायर कंट्रोल सिस्टम है जो इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और थर्मल इमेजर्स उपकरणों का उपयोग करके लक्ष्यों की खोज करने और उनका पता लगाने के साथ उनका वर्गीकरण भी करता है।