16.1 C
Delhi
Sunday, February 23, 2025

शिव की नगरी में महाशिवरात्रि की धूम: नागा संन्यासियों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की तैयारियों की समीक्षा

वाराणसी, 23 फरवरी 2025, रविवार। महाकुंभ के दौरान पड़ने वाली महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के लिए दशनामी नागा अखाड़ों के नागा संन्यासियों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने महाशिवरात्रि पर दर्शन- पूजन की व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा की।
महाशिवरात्रि पर्व पर दशनामी नागा अखाड़ों के नागा संन्यासी भव्य शोभायात्रा निकाल कर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान विश्वनाथ का दर्शन करते हैं। इसी परंपरा के निर्वहन के लिए आवश्यक तैयारियों को लेकर नागा संन्यासियों ने रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम का भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान, नागा संन्यासियों ने मंदिर प्रांगण में प्रवेश, दर्शन- पूजन की व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व मंदिर प्रांगण में भ्रमण कर महाशिवरात्रि पर प्रवेश, दर्शन पूजन और निकासी को लेकर न्यास के अधिकारियों से चर्चा की।
मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण एवं डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण ने अखाड़े के नागा संन्यासियों का स्वागत करते हुए महाशिवरात्रि के दर्शन- पूजन की व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। उन्होंने नागा संन्यासियों को आश्वासन दिया कि महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »