कबीर मठ के महंत विवेकदास पर जोधपुर में मुकदमा दर्ज

0
144

वाराणसी, 28 सितंबर। कबीरचौरा स्थित कबीर मठ के महंत विवेक दास और उज्जैन के चेतन दास के खिलाफ राजस्थान की जोधपुर सिटी पूर्व के उदय मंदिर थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश से जोधपुर के फतेहसागर स्थित कबीर आश्रम के महंत राजेंद्र दास के प्रार्थना पत्र पर की गई है।

महंत राजेंद्र दास के अनुसार, उनके गुरु महंत प्रह्लाद दास कोविड काल में ब्रह्मलीन हुए थे। उनके गुरु की घोषणा और आज्ञा के अनुसार आठ जुलाई 2021 को उन्हें जोधपुर स्थित कबीर आश्रम का महंत घोषित किया गया था। महंत प्रह्लाद दास की मृत्यु के बाद कबीर आश्रम की संपत्तियों को लेकर चेतन दास की नीयत खराब हुई। कबीर आश्रम की संपत्ति हड़पने के लिए चेतन दास नौ अक्तूबर 2023 को विवेक दास के साथ साजिश रच कर उनसे राजेंद्र दास के महंत प्रमाणपत्र का निरस्तीकरण पत्र बनवाया।

महंत राजेंद्र दास ने कहा कि विवेक दास ने उन्हें महंत नियुक्त ही नहीं किया है तो उन्हें उनके प्रमाणपत्र को निरस्त करने का अधिकार भला कहां से मिल जाएगा? इसके अलावा काशी के कबीरचौरा स्थित कबीर मठ को जोधपुर के कबीर आश्रम के महंत की महंती का प्रमाणपत्र जारी या निरस्त करने का अधिकार भी नहीं है। लहरतारा कबीरमठ के महंत ने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी। पाप का घड़ा भर चुका है।

महिला से अश्लीलता मामले जा चुके हैं जेल

इसके पहले मई महीने में महंत विवेक दास महिला से अश्लीलता मामले में जेल जा चुके हैं। पीड़ित महिला ने महंत विवेक दास के खिलाफ साल 2022 में कई संगीन आरोप लगाए थे। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि कबीर मठ मूलगादी के महंत विवेक दास अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर अश्लील टिप्पणियां की थी। इसके बाद एससी-एसटी कोर्ट ने वारंट जारी करते हुए महंत को तलब किया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और जेल भेज दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here