उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है।
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। आरपीएन ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम और उससे जुड़े पदों को भी हटा दिया है। बताया जाता है कि आरपीएन भाजपा की तरफ से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनावी मैदान में होंगे।
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आरपीएन सिंह ने ट्विट किया। उन्होंने लिखा, ‘आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं।’