N/A
Total Visitor
30.6 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

कुम्भ स्नान के बाद वापसी पर बस हादसा: एक वृद्धा की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

फिरोजाबाद, 11 फरवरी 2025, मंगलवार। कुम्भ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वोल्वो बस सोमवार की देर रात रामगढ़ थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में एक वृद्धा शांति देवी (68) की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा सोमवार की देर रात लगभग दो बजे रामगढ़ थाना क्षेत्र के सांती पुल के पास हुआ। बस में सवार श्रद्धालु कुम्भ स्नान कर मथुरा वापस लौट रहे थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मामलूई चोटिल श्रद्धालु अपने गंतव्य को चले गए। पांच लोगों की हालत गंभीर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। प्रथम दृष्टया हादसे के पीछे का कारण बस चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »