N/A
Total Visitor
27.3 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

अयोध्या में रामलला के वीआईपी दर्शन पर ब्रेक, आम श्रद्धालुओं के लिए खुले दर्शन

अयोध्या, 21 जनवरी 2025, मंगलवार। मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी पर रामलला के वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और जिला प्रशासन की बैठक में लिया गया है। कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि महाकुंभ स्नान के बाद अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, इसलिए उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
इसके अलावा, दर्शन अवधि भी बढ़ाने का फैसला लिया गया है और दर्शन लेने वालों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। राम मंदिर में अधिक से अधिक लोग दर्शन कर सकें, इसके लिए क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सुगम और विशिष्ट दर्शन के लिए दिए जाने वाले पास स्थगित किए जाएंगे और श्रद्धालुओं को ज्यादा सामान लेकर न आने के लिए साइन बोर्ड लगाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »